Breaking News

महाराष्ट्र के रायगढ़ में बस 200 फीट गहरी खाई में गिरी, कृषि कॉलेज के 30 कर्मचारियों की मौत

महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में शनिवार को एक निजी बस 200 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में 30 लोगों की मौत हुई। इसमें 40 लोग सवार थे। बताया जा रहा है कि बस में सवार सभी यात्री कोंकण कृषि विद्यापीठ के कर्मचारी हैं। ये पिकनिक मनाने के लिए दापोली से महाबलेश्वर जा रहे थे। हादसा अंबेनाली घाट के पास घने जंगल वाले इलाके में हुआ। यहां मोबाइल नेटवर्क न होने की वजह से यात्रियों से संपर्क साधने और बचाव कार्य में दिक्कत हो रही है।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2NRNErf

No comments