Breaking News

केरल में बाढ़ के बाद रैट फीवर से 12 लोगों की मौत, इस बीमारी के 200 मामले सामने आए

केरल में अगस्त में आई 94 साल की सबसे विनाशकारी बाढ़ के बाद महामारी का खतरा पैदा हो गया है। बाढ़ से प्रभावित जिलों में लेप्टोस्पिरोसिस बीमारी फैल रही है। इसे स्थानीय भाषा में 'रैट फीवर' कहा जाता है। सरकार के मुताबिक, रविवार तक 200 लोगों के रैट फीवर से पीड़ित होने की पुष्टि हुई। इनमें से 12 की इलाज के दौरान मौत हो गई। बाढ़ के बाद अलग-अलग बीमारियों से 54 लोगों की जान गई है।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2oBhQw9

No comments